फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित

Mon, 07 Dec 2015 09:51 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और डीएवी कॉलेज में सीडीओ औचक निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान जिला अस्पताल में चार डॉक्टर नदारद मिले। इनमें से तीन डॉक्टर पिछले अक्तूबर से नदारद बताए जा रहे हैं। सीडीओ ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका को नदारद चल रहे इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सीडीओ हरक सिंह रावत सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पहले जिला अस्पताल में पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉ. यूएस कंडवाल, डॉ. एन रतूड़ी, डॉ. डीपी जोशी, आई सर्जन डॉ. बीसी रमोला अनुपस्थित मिले। इस मौके पर बताया गया कि डॉ. कंडवाल सात अक्तूबर 2015 से, डॉ. बीसी रमोला 12 अक्तूबर 2015 से अनुपस्थित चल रहे हैं। बताया गया कि डॉ. डीपी जोशी पिछले कुछ दिनों से अनुपस्थित हैं। उन्होंने अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. कल्पना गुप्ता को अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर सीसीएल अवकाश में, दो डॉक्टर उपार्जित अवकाश पर बताए गए। डीएवी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनंद सिंह रावत उपार्जित अवकाश पर थे जबकि उनका उपार्जित अवकाश स्वीकृत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें