फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों, फरियादियों का रहा टोटा

Tue, 08 Dec 2015 08:51 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय जनता दरबार में अधिकारी और फरियादी दोनों का टोटा दिखा। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे मात्र पांच फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।  शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों के जनता दरबार में न आने पर डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का जवाब तलब करते हुए सीडीओ को इनसे स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में डीएम चंद्र शेखर भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार का नजारा इस बार कुछ बदला नजर आया। आज तक जनता दरबार में फरियादियों की कुर्सियां खाली दिखती थी। इस बार अधिकारियों के लिए लगी कुर्सियां भी ज्यादातर खाली नजर आई। स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी मौके पर नजर नहीं आए। जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने जनता दरबार में कई विभागों के अधिकारियों न पहुंचने पर नाराजगी जताई।  

डीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पौड़ी निवासी रघुवीर सिंह रावत ने पॉल सैण में पोल बदलने, नगर क्षेत्र में झाड़ियों को साफ करने की मांग की। जनता दरबार में चार अन्य शिकायतें भी दर्ज की गई। डीएम से संबंधित अधिकारियों को इनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हरक सिंह रावत, डीडीओ वेद प्रकाश, कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें