फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में उठा ऐता-चरेख मार्ग की बदहाली का मुद्दा

विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक की बीडीसी बैठक में अधिकारियों से जानकारी लेते जनप्रतिनिधि। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक की बीडीसी बैठक ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रुचि कैंतूरा ने सदन में मौजूद विभागीय अधिकारियों को अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक प्रमुख रुचि कैंतूरा की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्लाम अली और रवींद्र सिंह ऐता-चरेख मोटर मार्ग की बदहाली का मामला उठाया। मज्याडी के प्रधान दिनेश रावत ने क्षेत्र में हो रहे पेयजल व्यवस्था के लिए सर्वेक्षण और प्राथमिक विद्यालय बागी बड़ी में विद्यालय की छत दरकने का मामला उठाया। बागी बडी के प्रधान अरुण ने कहा कि उनके क्षेत्र मे तीन किमी नहर पूर्व में निर्मित है लेकिन वह अनेक स्थान पर क्षतिग्रस्त है। आमसौड़ के प्रधान सुखवीर सिंह भंडारी ने कहा कि उनके गांव सिद्धपुर में पिछले वर्ष फलदार पौधों का पांच हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण किया गया था। जिससे अधिकांश पौध नष्ट हो गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन लाल ने आमसौड़ विद्यालय के उच्चीकरण की मांग उठाई। ज्येष्ठ प्रमुख अजयपाल रावत ने पूर्व की योजनाओं के प्रस्ताव को निरस्त कर नवीन योजनाओं के प्रस्ताव को स्वीकृत करने की मांग उठाई। मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख अजयपाल रावत , एबीडीओ बड़ोला, एडीओ (पंचायत) ज्योतिष चंदोला, एडीओ समाज कल्याण सुबोध शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें