क्षेत्र में भारी बारिश के चलते टूटे रास्ते और उफनते नदी नालों के कारण पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए कार्बेट नेशनल पार्क अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि झिरना और ढेला रेंज में बड़े पैमाने पर रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बारिश रुकने के बाद उनकी मरम्मत की जाएगी। इसी के बाद पर्यटकों को पार्क में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार रास्ते तहस-नहस होने से गश्ती दलों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। पैदल चलने के बजाय अब जंगल में चौकसी हाथियों से और सुरक्षा चौकियों के जरिए की जा रही है। ब्यूरो