फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नर्सरी रोड बनी अवैध पार्किंग जोन, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नर्सरी रोड बनी अवैध पार्किंग जोन, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र की नर्सरी रोड अवैध दोपहिया व चौपहिया पार्किंग के कारण पार्किंग स्थल में बदल गई है। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे पैदल चलने वालों व वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी रमेशचंद्र थपलियाल, राजेंद्र पंवार, संतोष सहित अन्य लोगों ने बताया कि रोजाना स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन वाहनों की भीड़ से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई वाहन महीनों से यहीं खड़े हैं, जबकि कुछ लोग बाजार जाने के लिए भी सड़क पर ही वाहन छोड़ देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। बुजुर्गों ने बताया कि संकरी सड़क और खड़े वाहनों के कारण रोजाना मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रमेशचंद्र थपलियाल ने कहा कि कई बार वाहनों को रास्ता देने के प्रयास में सड़क किनारे की पाइपलाइन भी टूट चुकी है, जिसे स्थानीय लोगों ने ही ठीक कराया था। कुछ समय पहले यहां काम करने वाली एक बालिका भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने कहा कि पुलिस अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाती रहती है और नर्सरी रोड पर भी जल्द विशेष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें