फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन का भुगतान न होने पर होगा मामला दर्ज

Fri, 18 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड (एएचपीसी) के परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मियों को वेतन का भुगतान नही किया गया तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन


श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के सुरक्षा कार्यों में लगे कर्मियों को 4 से 6 माह तक वेतन न दिये जाने से श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने कर्मियों की समस्या को लेकर जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूनाईटेड सिक्योरिटी सोलेशन के माध्यम से क्षेत्र के 104 लोगों को नियुक्त किया गया था।

इन्हें पिछले 6 माह से वेतन का भुगतान नही किया गया है, जिससे कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एएचपीसी के परियोजना समन्वयक को चेतावनी दी कि अगर नियमानुसार शीघ्र सुरक्षा कर्मियों को वेतन भुगतान नही किया गया तो श्रम कानून के तहत परियोजना कंपनी के खिलाफ वाद दायर किया जायेगा। अधिकारी ने कंपनी को शीघ्र कार्रवाही से भी अवगत करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें