फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस नहीं चलने पर फूंका जीएमओयू का पुतला

Thu, 10 Nov 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
Mannequin blew rural - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम की बैजरो रोडवेज बस सेवा को बंद कराने से आक्रोशित बीरोखाल के लोगों ने जीएमओयू का पुतला फूंका। उन्होंने रोडवेज बस का संचालन नहीं होने पर जीएमओयू की बस सेवा के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैजरो बाजार समिति के अध्यक्ष विनोद रावत के नेतृत्व में ग्रामीण बैजरो बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने जीएमओयू पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने जीएमओयू पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

कहा कि बैजरो के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई रोडवेज की बस सेवा को जीएमओयू द्वारा शुरू नहीं होने दिया गया। रोडवेज बस से वरिष्ठ नागरिकों,  विकलांगों और महिलाओं को सरकार की ओर से सुविधाएं दी जाती हैं। यह जनता का अधिकार है कि वह किस बस में सफर करे।
विज्ञापन


जीएमओयू लोगों पर अपनी मनमानी नहीं थोप सकती। यदि जीएमओयू ने अपनी नीति नहीं बदली तो बैजरो बस सेवा से लाभान्वित ग्रामीण जीएमओयू बस सेवाओं का   बहिष्कार करेंगे।   
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, बीरोंखाल प्रधान संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, विजय कुमार पुरी, सुमन ढौंडियाल, नागेंद्र कुमार शर्मा, सुनील सिंह, हंसराज सिंह नेेगी, बलवीर सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह व विनोद रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें