फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मनोचिकित्सक की संस्तुति के बिना लंबी अवधि तक न रखा जाए कोई मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कोटद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज को मनोचिकित्सक की संस्तुति के बिना लंबी अवधि तक केंद्र में न रखा जाए।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने नशा मुक्ति केंद्रों के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका में उनके पदनाम के साथ दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही विजिटिंग फैकल्टी के लिए अलग से उपस्थिति रजिस्टर बनाने के लिए कहा। सीएमओ ने केंद्रों में इमरजेंसी ट्रे, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था देखकर बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। सफा होम नशा मुक्ति केंद्र में निरीक्षण के दौरान कुल 97 मरीज भर्ती मिले। सीएमओ ने कहा कि हालांकि पूर्व में मिली खामियों में इस बार सुधार दिखा है, लेकिन अभी भी सुधार की जरूरत है। उन्होंने केंद्र प्रबंधन को इमरजेंसी ट्रे में एड्रीनलीन इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, मां शक्ति फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में पदनाम के साथ उपस्थिति पंजिका भरने और मरीजों के भोजन में फाइबर युक्त आहार जैसे फल और हरी सब्जियां शामिल करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज को मनोचिकित्सक की संस्तुति के बिना लंबी अवधि तक केंद्र में न रखा जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दुगड्डा डॉ. आशीष गुसाईं के अलावा डॉ. अश्विनी, मनमोहन देवली, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें