फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में नहीं होगी बिजली की कमी : सीएम

Wed, 26 Apr 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि राज्य में अब बिजली की कमी नहीं होगी। केंद्रीय पूल से 500 मेगावाट बिजली ली गई है। राज्य के अपने बिजली उत्पादन 1400 मेगावाट के अलावा 500 मेगावाट बिजली अतिरिक्त मिलने से राज्य के पास 1900 मेगावाट बिजली होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को यहां गांधी चौक में अपने सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लैंसडौन में पर्यटन विकास को गति देने के लिए सिटी सेंटर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लैंसडौन पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का यहां विशेष समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने अभिनंदन किया। यह समारोह क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वैध खनन से सरकार के पास 1000 करोड़ का राजस्व आएगा। शराब से भी सरकार को अच्छे राजस्व की प्राप्ति होती है, लिहाजा इसे तत्काल बंद नहीं किया जा सकता है। इससे विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पडे़गा।

सरकार शराब के प्रति लोगों में जागरूकता लाकर इसे कम करेगी। मुख्यमंत्री ने लैंसडौन में बहुमंजिला पार्किंग और सकमुंडा में कृत्रिम झील के निर्माण के लिए आगणन बनाने के निर्देश दिए। कहा कि भैरवगढ़ी पेयजल योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट की व्यवस्था कराई जाएगी। लैंसडौन से कोटद्वार के लिए प्रात: छह बजे रोडवेज बस सेवा तथा शाम के समय कोटद्वार से लैंसडौन के लिए बस सेवा लगा दी जाएगी।

अभिनंदन समारोह में विधायक दिलीप रावत, मसूरी के विधायक गणेश जोशी, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर खंडेलवाल, धर्मदीप गुसाईं व किरण बौंठियाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें