फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से विद्यार्थी परेशान

Tue, 01 Mar 2016 06:34 PM IST
पौड़ी/पाबौ
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के मजरा महादेव, चौंरा समेत कई गांवों में दो दिन से बिजली नहीं है।  ऐसे में छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कतेें आ रही हैं।
विज्ञापन

राठ क्षेत्र के मजरा महादेव, चौंरा, नौड़ी आदि गांवों में चिपलघाट विद्युत सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। मजरा महादेव क्षेत्र  के सामाजिक कार्यकर्ता बीएस पंवार, सुनारगांव के प्रधान दिनेश पंवार ने बताया कि सोमवार की सोमवार देर शाम मजरा महादेव, चौंरा, त्रिपालीसैण, नौड़ी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई थी।
बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगों को लैंप के उजाले में रात गुजारनी पड़ी। बिजली न होने से बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता एके सैनी ने बताया कि मौसम की खराबी से चिपलघाट सब स्टेशन की रिले में तकनीकी खराबी आई है। इससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इन्हें बदलकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें