मंगलवार को कोटद्वार क्षेत्र में एक वृद्धा समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शिवपुर क्षेत्र में एक महिला, ग्रास्टनगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति, कालाबड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति, सतपुली क्षेत्र में एक वृद्धा, रिखणीखाल क्षेत्र में दो व्यक्ति और यमकेश्वर क्षेत्र में तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।