जिले में शराब की ओवर रेटिंग पर आबकारी विभाग सख्त हो गया है। विभाग की ओर से इन दिनों विभिन्न दुकानों में छापामारी भी की जा रही है। जिले की विभिन्न दुकानों में मापामारी के दौरान पाई गई अनियमितताओं के 123 से अधिक उल्लंघन पर आबकारी की धारा के तहत नौ लाख, 10 हजार, 240 रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला आबकारी अधिकारी ने पौड़ी, श्रीनगर व कोटद्वार की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देेश दिए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि जिले की 34 शराब की दुकानों में औचक निरीक्षण किए गए। इस दौरान अधिकतर दुकानों में ओवर रेटिंग समेत कई अनियमितताएं पायी गईं। डीईओ प्रभाशंकर मिश्रा ने आबकारी अधिनियम की धारा 64 व 74 के अंतर्गत इन पर जुर्माना लगाया है। उन्होंने पौड़ी, श्रीनगर व कोटद्वार की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने व आबकारी निरीक्षकों को अवैध शराब के अड्डों पर छापे व चैक पोस्टों पर वाहन चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं।