पौड़ी जिले में नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सरिता डोभाल ने कार्यभार संभाल लिया है। शासन स्तर से हाल में पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक के स्थान पर जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद सृजित कर दिया गया है, वहीं यहां एडिशन एसपी की तैनाती कर दी गई है।
सरिता डोभाल को जिले में बतौर एएसपी पहली तैनाती मिली है। एएसपी डोभाल ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में बताया। उधर, एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि एएसपी दफ्तर के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। व्यवस्था होने तक कोतवाली की बगल में स्थित सीओ दफ्तर में उनका दफ्तर रहेगा।
इससे पूर्व सरिता डोभाल सीओ नैनीताल, सीओ सदर देहरादून और डिप्टी कमांडेंट पीएसी 40 बटालियन हरिद्वार के पदों पर कार्यरत रही है। नया दफ्तर मिलने तक सीओ दफ्तर में ही उनका दफ्तर चलेगा। उनके दफ्तर और आवास के लिए भूमि और भवन की तलाश शुरू कर दी गई है।