पौड़ी। नियमितीकरण करने की एक सूत्री मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार से बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न ब्लाकों से एनएचएम संविदा कर्मी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। जिलाध्यक्ष डा. पंकज जुयाल ने कहा कि जिले में एनएचएम के तहत दो सौ से अधिक कर्मचारी संविदा पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी एनएचएम के तहत आठ-नौ वर्षों से कार्य कर रहे हैं। मिशन के तहत संविदा कर्मी डाक्टर, एएनएम, नर्स, ब्लाक समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. पूनम खत्री, डा. अतुल उनियाल, डा. शशांक उनियाल, डा. बबीता कोहली, डा. दीपक सिंह, सुमन कुमार, योगेंद्र पुंडीर व नूतन गैरोला आदि मौजूद थे। ब्यूरो