फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से एक घंटे बाधित रहा एनएच

विज्ञापन
एनएच पर ऐता के समीप मार्ग खुलने का इंतजार करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच ऐता फिलिंग स्टेशन के निकट पहाड़ी से एक पेड़ टूटकर राजमार्ग पर गिर गया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में एनएच प्रशासन ने जेसीबी से पेड़ को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे अचानक तेज बारिश हुई। इस दौरान नेशनल हाईवे पर दुगड्डा और कोटद्वार के बीच ऐता के पास पहाड़ से एक पेड़ टूटकर राजमार्ग पर गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। दुगड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि राजमार्ग पर पेड़ गिरने से कुछ समय तक वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

एनएच पर ऐता के समीप पेड़ खिरने से बाधित मार्ग पर स्कूटी निकालने का प्रयास करते युवल।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें