फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से कभी नहीं मांगा कोई पद : त्रिवेंद्र रावत

विज्ञापन
अपने गृह क्षेत्र सतपुली पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार और अपने गृहक्षेत्र सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि खैरासैंण जैसी छोटी जगह से निकलकर वह सीएम के पद पर पहुंचे। यह सब पार्टी की वजह से हुआ। मैंने कभी भी पार्टी से विधायक से लेकर मंत्री या मुख्यमंत्री का पद नहीं मांगा।
विज्ञापन

कोटद्वार से सतपुली जाते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत थोड़ी देर के लिए यहां वन विभाग पनियाली गेस्ट हाउस में रुके। कोटद्वार पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली मौजूद रहे।
उधर, सतपुली में लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने लवाड़ में 70 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्किल डेवलपमेंट कालेज, जयहरीखाल में अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त बोर्डिंग स्कूल, बिलखेत में एडवेंचर टूरिज्म आदि को आने वाले समय में पर्यटन विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। इस मौके पर भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन रावत, सतपुली युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष यशराज रावत, सांसद प्रतिनिधि मनोहर लाल खंतवाल, मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें