फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स शूटिंग क्लब की नेहा ने किया बेहतर प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। दिल्ली में हुई 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र शूटिंग क्लब लैंसडौन की निशानेबाज नेहा पंवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला सब-यूथ वर्ग में सफलता हासिल की। नेहा का चयन अगले साल होने वाली इंटरनेशनल इवेंट्स ट्रायल्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन की नौवीं की छात्रा नेहा ने अपने शूटिंग के सफर की शुरुआत गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र शूटिंग क्लब लैंसडौन से की। नेहा कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (देहरादून), 23वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (देहरादून), 44वीं नार्थ जोन प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप त्रिशूल रेंज (देहरादून) और 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (दिल्ली) में क्वालिफाई कर चुकी हैं। नेहा के पिता हवलदार मदन सिंह जीआरआरसी लैंसडौन में कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें