फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा: एक नायब तहसीलदार के भरोसे चल रहा धुमाकोट तहसील का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। पौड़ी जिले की धुमाकोट तहसील मात्र एक नायब तहसीलदार के भरोसे संचालित हो रही है। स्थिति यह है कि 305 राजस्व ग्रामों वाली इस तहसील में 18 पटवारी सर्किलों में केवल 6 पटवारी काम कर रहे हैं। एक पटवारी के जिम्मे विषम भौगोलिक हालात वाले ग्रामीण अंचल के तीन पटवारी सर्किल हैं। ऐसे में कैसे कामकाज हो रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।अविभाजित उत्तर प्रदेश शासनकाल में वर्ष 1997 में अस्तित्व में आई धुमाकोट तहसील के गुजडू व बूंगी पट्टी में पांच-पांच पटवारी सर्किल, इडियाकोट तल्ला व बिजलोट पट्टी में 4-4 पटवारी सर्किल हैं, लेकिन अभी तक यहां पटवारियों की तैनाती न होने से लंबे समय से 6 पटवारी ही इन पटवारी सर्किलों की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
एक पटवारी के पास दो पटवारी सर्किलों का अतिरिक्त कार्यभार है। तहसील में नायब तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति है। वहीं, छह महीने से तहसील के तहसीलदार के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी कोटद्वार की तहसीलदार साक्षी उपाध्याय संभाले हुए हैं। यहां तैनात उपजिलाधिकारी रेखा आर्य डेढ़ माह से अवकाश पर हैं। लैंसडौन तहसील की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य इस तहसील का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए हैं। तहसील में तीन कानूनगो क्षेत्र खिरेरीखाल, नैनीडांडा व धुमाकोट है। इनमें से खिरेरीखाल कानूनगो क्षेत्र में ही कानूनगो कार्यरत है, जबकि दो कानूनगो क्षेत्र नैनीडांडा व धुमाकोट के कानूनगो चार माह से अवकाश पर हैं।
विज्ञापन




ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नैनीडांडा मनीष सुंद्रियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत और वीर सिंह आदि ने कहा कि तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


धुमाकोट तहसील में पटवारियों की सबसे ज्यादा कमी है। शासन से तहसील स्तर पर पटवारियों की तैनाती की मांग की गई है। शासन की ओर से पटवारियों की भर्ती की गई है। उम्मीद है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जल्द ही पटवारियों की तैनाती हो जाएगी।

- श्रीधर प्रसाद नौटियाल, नायब तहसीलदार धुमाकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें