फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राष्ट्रीय क्रॉसफिट प्रतियोगिता ‘वीरभड़ बैटल’ का शुभारंभ

Mon, 02 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम मटेला में सोमवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय क्रॉसफिट प्रतियोगिता ‘वीरभड़ बैटल ऑफ बीरोंखाल’ का शुभारंभ हुआ। हिमालयन स्पोर्ट्स एरीना की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सुयश रावत ने बताया कि प्रतियोगिता दो से चार नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को पांच चरणों में बांटा गया है। इसमें टायर पलटना, रस्सी पर चढ़ना, सैंडबैग उठाकर दौड़ना, बॉक्स जंप, वेटेड स्क्वाट और भारी लकड़ी के लट्ठे को उठाने व खींचने जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियां शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले को 50 हजार, तीसरे को 20 हजार और चौथे व पांचवें स्थान के खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में बालिका वर्ग में सुनीता चौहान ने क्वालीफाई राउंड और ऋतु ने दूसरे राउंड में जीत दर्ज की। बालक वर्ग में मनु यादव, कृष्णपाल, राहुल सिंह, लोकेश, कुलविंदर सिंह और योगेंद्र कंडारी ने अपने-अपने राउंड में बाजी मारी।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, अनुशासन, साहस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी, कनिष्ठ प्रमुख विनीता देवी, दर्शन सिंह रिंगोड़ा, ओमपाल बिष्ट, मुकेश कोहली, अभिलाष रावत, सचिन नेगी और अक्की नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें