फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका दुगड्डा: ईओ चिकित्सीय अवकाश पर, कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर पालिका दुगड्डा की अधिशासी अधिकारी के चिकित्सीय अवकाश पर होने से पालिका के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने आमजन से जुड़े कामकाज को निर्बाध रूप से कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग शहरी विकास निदेशालय व राज्य सरकार से की है।



कोटद्वार के एसडीएम सोहन सिंह सैनी को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में यहां अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर शिवानी सालार तैनात हैं। तीन सप्ताह पहले कार्यालय में अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिस कारण वे चिकित्सीय अवकाश पर हैं। जिससे पालिकाकर्मियों का वेतन का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पालिका द्वारा नवनिर्मित 7 दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया भी लंबित है। विकास कार्यों के टेंडर के बाद कार्यादेश जारी नहीं हुए हैं, जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका भुगतान लंबित है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी और कार्य नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों ने आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें