फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ‘सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुरूप देयकों का भुगतान करे नगर निगम’

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय मजदूर परिषद संघ के अध्यक्ष यश गोडियाल ने मोहल्ला स्वच्छता समिति के संविदा सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार सफाई उपकरणों के लिए प्रतिवर्ष 2500 रुपये की धनराशि और प्रतिमाह 500 रुपये झाडू भत्ता देने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा कि 15 जून, 2011 को जारी शासनादेश में शहरी निकायों में स्थापित मोहल्ला स्वच्छता समितियों के तहत कार्यरत स्वच्छकों को हाथगाड़ी, झाडू, पंजर, तसला आदि सफाई उपकरणों के लिए प्रतिवर्ष 2500 रुपये की धनराशि प्रदान करने और 5 मार्च 2014 को राजकीय विभागों में संविदा, दैनिक वेतन और आउटसोर्स से नियुक्त सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए थे। कहा कि इस संबंध में नगर निगम कोटद्वार प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में उन्होंने पर्यावरण मित्रों को शासनादेश के अनुरूप स्वीकृत दोनों देयकों का भुगतान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें