फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निवर्तमान पार्षदों ने भू कानून आंदोलन को दिया खुला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों की बैठक में मूल निवास और भू कानून को लेकर शनिवार को होने वाली रैली का खुलकर समर्थन किया गया। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में निवर्तमान पार्षदों ने कहा कि मूल निवास और भू कानून उत्तराखंड के हित में जरूरी है। मूल निवास की व्यवस्था समाप्त होने से हमारी पहचान और संस्कृति को लगातार नुकसान हो रहा है। सभी पार्षदों ने एक स्वर में शनिवार को होने वाली रैली को अपना पूर्ण समर्थन दिया। बैठक में निवर्तमान पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत, अनिल नेगी, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, बीना नेगी, विजेता रावत, आशा चौहान, पिंकी रावत, सोनिया नेगी, कुलदीप कांबोज, विवेक शाह, नईम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें