फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मुकेश जिलाध्यक्ष व जगदीपक महानगर अध्यक्ष बने

Sun, 14 Sep 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेडी के कोटद्वार जिला व महानगर इकाई के संयुक्त महाधिवेशन में कई प्रस्ताव हुए पारित
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला व महानगर इकाई के संयुक्त द्विवार्षिक महाधिवेशन में मुकेश चंद्र बड़थ्वाल जिलाध्यक्ष व जगदीपक सिंह रावत महानगर अध्यक्ष चुने गए।
सम्मेलन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि यूकेडी को ग्रास रूट पर संगठित किया जा रहा है। यूकेडी के प्रति जनता का रुझान भी बढ़ा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता के उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय अनुशासित समिति के अध्यक्ष व गढ़वाल मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महाधिवेशन में मूल निवास, भू-कानून, रोजगार, जल, जंगल, जमीन और जनता के अधिकार संबंधी मुद्दों पर प्रस्ताव पारित हुए और जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए दल के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। यूकेडी सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव (संगठन) कर्नल सुनील कोटनाला, उपाध्यक्ष शांति भट्ट, चंद्रमोहन गुसाईं, वचन सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, पितृशरण जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें