फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनास पर्वत पर ट्रैकिंग कर हुए रोमांचित

Sun, 25 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
Tracking Team - फोटो : amarujala
विज्ञापन
क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर के समीप से किनास पर्वत के लिए रविवार को करीब तीन किलोमीटर के ट्रैकिंग रूट पर करीब डेढ़ सौ लोगों ने रोमांच का सफर किया। ट्रैक विकसित होने पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह काफी मुफीद साबित होगा।
विज्ञापन


ट्रैकिंग रूट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग, होटल एसोसिएशन व व्यापार सभा पिछले काफी समय से लगे हुए थे। यात्रा के समापन पर जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने घोषणा की कि किनास पर्वत यात्रा रूट को जिला योजना के तहत विकसित किया जाएगा।
                   
समुद्र तल से करीब 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित किनास पर्वत के लिए ट्रैकिंग दल को जिलाधिकारी ने रविवार को सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने ट्रैकिंग दल की अगुवाई की। होटल एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से शहर में पर्यटकों के लिए अन्य ट्रैकों को विकसित करने, कंडोलिया पार्क के समीप डियर पार्क खोलने समेत आदि का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि 27 सितंबर को आयोजित होने वाले विश्व पर्यटक दिवस के उपलक्ष्य में विभाग की ओर से ट्रैकिंग की शुरुआत की जा रही है। बताया कि शहर में शीघ्र ही माउंटेन बाइकिंग व पैराग्लाडिंग आदि गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर सीडीओ डा. विजय कुमार जोगदंडे, एडीएम रामजीशरण शर्मा, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धिबल्लभ पंत, सचिव अनूप देवरानी, कोषाध्यक्ष रमेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत बिष्ट, पौड़ी ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल सिंह पटवाल, स्वजल के परियोजना प्रबंधक रामेश्वर सिंह चौहान, जिला उद्योग विभाग से सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, संस्कृति विभागाध्यक्ष जीएस नेगी, डा. पंकज कोहली, रोटरी क्लब के अध्यक्ष तसलीम जावेद, पूर्व अध्यक्ष अनीस अहमद मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें