फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप पर लगा दिया मोटर, एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के समखाल गांव स्थित सार्वजनिक हैंडपंप पर एक एनजीओ की ओर से मोटर लगाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम लैंसडौन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हैंडपंप से मोटर हटाने और मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह नेगी, कर्नल कुलदीप सिंह गुसाईं (सेनि), कनिष्ठ प्रमुख जयहरीखाल अजय शंकर ढौंडियाल, राजे सिंह रावत, बृजमोहन गुसाईं, सहित क्षेत्र के कई लोगों के ज्ञापन में कहा कि पौखाल बस्ती से डेढ़ किमी. आगे समखाल में ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा के लिए जल संस्थान ने एक हैंडपंप लगवाया है। इससे पौखाल बस्ती, ग्राम औडला, सारी तल्ली, सारी मल्ली के लोग पानी लेने आते हैं। 26 अप्रैल को किसी ने इस हैंडपंप पर मोटर लगाकर हैंडपंप का पानी नजदीक के एक एनजीओ केंद्र तक पहुंचा दिया। अब बस्ती में पानी का संकट होने लगा है। ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने सार्वजनिक हैंडपंप पर निजी मोटर लगाने का विरोध करते हुए सीएम से मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें