पौड़ी में भुवनेश्वरी माता की पूजा अचँना करते भक्त जन
- फोटो : Amar Ujala
शारदीय नवरात्र की तैयारियों के तहत भुवनेश्वरी माता की डोली गंगा स्नान के लिए पौड़ी के लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए देवप्रयाग के लिए रवाना हुई। इस मौके पर डोली के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी ग्रामीण मौजूद थे।
शुक्रवार को विकास खंड कोट के भौवन गांव से श्री भुवनेश्वरी माता की डोली देवप्रयाग संगम पर स्नान के लिए पौड़ी के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। यहां पर पूजा अर्चना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने डोली के दर्शन किए। यहां से डोली देवप्रयाग संगम पर स्नान के लिए रवाना हुई।
स्थानीय सभा के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद जुयाल ने कहा कि इस बार भौवन गांव में नवरात्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि डोली स्नान कर रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने स्थान को लौटेगी। मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पहली बार गढ़वाल मंडल में सात दिवसीय भक्त माल कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर ढोल सागर सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर भुवनेश्वरी मंदिर सभा दिल्ली के मधुसुदन जुयाल, जगदीश जुयाल व दिगंबर जुयाल आदि मौजूद थे।