फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी हड़ताल पर, केंद्रों में लटके ताले

Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दस साल की सेवा पूरी करने वाली आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी  कार्यकत्रियों और उनकी सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग  को लेकर कोटद्वार तहसील मुख्यालय में नौवें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी रहा। पिछले कई दिनों से कार्यकत्रियों के हड़ताल पर चले जाने से केंद्रों में ताले लटके हुए हैं, जिससे निर्वाचन संबंधी कई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी कार्यकत्री सेविका संगठन की प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत के नेतृत्व में कोटद्वार, दुगड्डा, रिखणीखाल, द्वारीखाल, जयहरीखाल और नैनीडांडा विकासखंडों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीते कई सालों से उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने अथवा दस वर्ष पूरा करने वाली कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी  घोषित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार हर बार आश्वासन देने के बाद उन्हें अनदेखा कर देती है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रोष है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बसंती रावत, रश्मि नेगी, बबीता  नेगी, प्रभा जोशी, नीमा प्रमिला, मालती, प्रियंका देवी, अनीता कंडारी व अनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें