फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक घर में आग लगने से मां-बेटी झुलसी

Fri, 13 Nov 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। कलालघाटी क्षेत्र के किशनपुरी में एक घर में अचानक आग लगने से मां-बेटी झुलस गई। आग से घर का काफी सामान जल गया। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलालघाटी चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजाराम डोभाल ने बताया कि किशनपुरी निवासी 26 वर्षीय अनु डबराल अपनी मां नीता डबराल के साथ घर में रहती है। कुछ समय पहले ही उनके पिता कमलेश्वर प्रसाद डबराल का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कलालघाटी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना में मां-बेटी मामूली रूप से झुलस गई। पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायल महिलाओं को अपने वाहन से कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया। इसी दौरान अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते पुलिस के पहुंचने और तत्परता दिखाने से दोनों महिलाओं को तत्काल उपचार मिल गया। अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें