फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में मोटाढांक ने कोटद्वार को 3-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी में मोटाढांक ने कोटद्वार को हराया
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू
मुख्य अतिथि हॉकी कोच धीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को शुरू हो गईं। हॉकी प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग में इंटर कालेज मोटाढांक ने जीजीआईसी कोटद्वार को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हॉकी कोच धीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया। इस मौके पर हॉकी ट्रायल खेले गए। हॉकी प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग में इंटर कालेज मोटाढांक ने जीजीआईसी कोटद्वार को 3-1 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग में जीआईसी जयहरीखाल ने जीआईसी सिद्धपुर को 1-0 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में जीआईसी कोटद्वार और जीआईसी मटियाली के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इस मौके पर ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक विनोद पंत, सिद्धार्थ कोटनाला, महेश कुकरेती, संजय शर्मा, दीपक नेगी, अनीता बिष्ट, कुमकुम चौहान, दर्शनी रावत, महेंद्र कुमार, संजीव चंद्र आदि शारीरिक शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें