फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा से रविवार तड़के प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर गोविंद नगर पहुंची। यहां सत्संग के बाद प्रसाद वितरित किया गया। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से प्रभातफेरियां शुरू की गई हैं। शनिवार को पहली प्रभातफेरी तड़के पांच बजे गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई। गुरुबाणी गायन करते हुए संगत महिमा सिंह और अनिल भोला के आवास पर पहुंची। यहां गुरजंट सिंह, शूरवीर सिंह, रमेश भाटिया, दीपक भाटिया, पुष्पा भाटिया और प्रवेश भाटिया आदि संगत ने शबद गायन किया। वहीं, रविवार तड़के पांच बजे गुरुद्वारे से शुरू हुई प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर गोविंद नगर में रमेश भाटिया और नरेश भाटिया के आवास पर पहुंची। यहां भी सत्संग का आयोजन कर समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें