फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आतिशबाजी से सेंधीखाल निवासी बालक का चेहरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। इस बार लोगों ने दीपावली दो दिन मनाई। खुशी और जोश में दो दिन तक आतिशबाजी भी की। कुछ जगहों पर लोगों के झुलसने और वाहनों में आग लगने की घटनाएं हुईं। घायलों को बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वहीं, दीपावली पर अग्निकांड की कोई बड़ी घटना नहीं होने पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।शुक्रवार रात आतिशबाजी करते समय सेंधीखाल का 11 वर्षीय बालक शौर्य रावत पुत्र प्रदीप रावत का चेहरा झुलस गया। परिजन उसे बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। वहीं, गाड़ीघाट क्षेत्र में परमेश्वरी पैलेस के सामने खड़ी बुलेरो पिकअप गाड़ी में भी आग लग गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया। बताया गया है कि आतिशबाजी के कारण गाड़ी में आग लगी। उधर, अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दीपावली पर्व पर कोटद्वार क्षेत्र में वर्ष 2020 में दो, वर्ष 2021 में तीन और वर्ष 2022, वर्ष 2023 और अब वर्ष 2024 में अग्निकांड की एक-एक घटना हुई।
विज्ञापन




वहीं, दीपावली पर्व पर खुशी और जोश में वाहनों के बेतरतीब संचालन से भी छिटपुट घटनाएं हुईं। सिद्धबली मंदिर के पास स्कूटी स्लिप होने से दो युवतियां घायल हुईं। बीईएल मार्ग पर बाइकें टकराने से दो युवकों को चोट आई। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर रोडवेज बस के पीछे बाइक टकराने से बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बाइक को क्षति पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें