फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आतिशबाजी से 20 से अधिक लोग झुलसे, बेस अस्पताल में कराया उपचार

Mon, 09 Nov 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही कई लोगों पर भारी पड़ी। पटाखे फोड़ने के दौरान अलग-अलग आयु वर्ग के 20 से अधिक लोग झुलसकर उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचे। वहीं, शहर के विभिन्न निजी क्लीनिकों में भी आतिशबाजी से झुलसे लोग उपचार के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

दीपावली पर रविवार को दिन से ही कई क्षेत्रों में आतिशबाजी शुरू हो गई थी। इस दौरान पटाखे फोड़ते समय सावधानी नहीं बरतने के कारण कई लोग झुलस गए और घायल हो गए। पर्व पर अवकाश होने के बावजूद बेस अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाएं जारी रहीं। अस्पताल में आंशिक रूप से झुलसे आठ लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
वहीं, रविवार देर रात तक शहर में आतिशबाजी का दौर जारी रहा। इस दौरान भी कई जगहों पर लोगों के झुलसने की घटनाएं हुईं। कुछ लोगों ने पहले घरेलू उपचार किया और फिर सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही उपचार के लिए पहुंचने लगे। कोटद्वार निवासी नवीन बिष्ट का हाथ में अनार फटने से दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया। एक युवती के दोनों हाथ झुलस गए। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

घायलों से जानकारी करने पर ज्यादातर लोगों ने खुद की लापरवाही से और कुछ ने अनार व पटाखा अचानक फटने से झुलसने की बात कही। कोटद्वार शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में भी आतिशबाजी से लोगों के आंशिक रूप से झुलसने के कारण परिजन पीड़ितों को लेकर अस्पताल पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें