फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्वास्थ्य शिविर में 174 से अधिक मरीजों का किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 174 लोगों ने उपचार कराया।
विज्ञापन


उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने किया। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं। शिविर में 174 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इसमें ईएनटी विभाग में 23, नेत्र रोग में 67, जनरल मेडिसिन व फिजिशियन में 46 और अस्थि रोग विभाग में 54 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनसीडी स्क्रीनिंग और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों की जांच की। साथ ही 10 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य ही सेवा पखवाड़े के तहत दो अक्तूबर तक जिले के सभी चिकित्सा इकाइयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें