फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बंदर छीन रहे राहगीरों का सामान, लोगों को काटकर कर रहे घायल

Tue, 10 Mar 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने वन विभाग से की निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

लैंसडौन। छावनी नगर में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। बंदर राहगीरों के हाथों से उनका सामान छीन रहे हैं। कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों ने वन विभाग से निजात दिलाने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों राकेश कुमार, जतिन, अमर ने बताया कि सदर बाजार, सूबेदार मोहल्ला, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, एमईएस तिराहे के पास असंख्य बंदरों की आवाजाही बनी है। बंदर कुछ राहगीरों को काटकर घायल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर अब तक सामान को ही नुकसान पहुंचा रहे थे। अब तो आम जन के लिए बंदर खतरा बन गए हैं। परेशान लोग अब हाथों में डंडा लेकर समूह के रूप में आवाजाही कर रहे हैं। लोगों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। अब स्थानीय निवासियों ने वन प्रभाग के रेंज अधिकारी राकेश चंद्र शाह से मिलकर उन्हें बंदरों के उत्पात से राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने बंदरों की रोकथाम के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें