फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मलेथा से फूंका कांग्रेस के खिलाफ बिगुल

Wed, 12 Oct 2016 09:23 PM IST
भाजपा ने मलेथा से फूंका कांग्रेस के खिलाफ बिगुल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मलेथा से ‘हिसाब दो जवाब दो मिशन’ की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए कांग्रेस को सही समय पर जवाब देना जरूरी है। 
विज्ञापन


बुधवार से वीर माधो सिंह भंडारी की धरती से भाजपा ने अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस की बर्बादी की बुनियाद रख चुकी है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है। सरकार राज्य की भोली भाली जनता को गुमराह और दिग्भ्रमित कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। 

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र संयोजक रंजन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष मनीष बलोनी, रघुवीर नेगी, भूपत राणा, देवेंद्र बलोनी, दिनेश भट्ट और मकान सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें