यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यमकेश्वर विकास खंड के ग्राम बडोली बड़ी से ठुंडा सड़क संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। 4.50 लाख की लागत से निर्मित सड़क से कई गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।
शनिवार को बडोली गांव के पास आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा के विकास में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि ब्लाक के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शीघ्र ही इस मार्ग से किमसार- ब्लाक मुख्यालय जुड़ेगा। उन्होंने आगे की सड़क के विस्तार के लिए विधायक निधि से 3.50 लाख देने की घोषणा की।
इस अवसर जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, महामंत्री धीरेंद्र कुकरेती, मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती, विधायक प्रतिनिधि विनोद जुगलान, विजेंद्र बिष्ट, अश्वनी गुप्ता, कनिष्ठ उपप्रमुख विजय पाल सिंह नेगी, ग्रामप्रधान अल्का नेगी, मनोज बडोला, आशुतोष कुकरेती आदि मौजूद थे।