ग्राम सभा नाला के नाला मल्ला में सड़क कटिंग का काम शुरू कराने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन
धुमाकोट/कोटद्वार। विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत संगलिया-नाला सड़क का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने इस सड़क के साथ ही ग्राम नाला मल्ला में भी सड़क कटिंग कार्य कराने की बात कही।
लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख रेखा रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र पटवाल एवं जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर संगलिया-नाला सड़क का शिलान्यास किया। पीएमजीएसवाई से सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्राम सभा नाला के अंतर्गत नाला मल्ला में सड़क बनने से छूट गई थी।
ग्राम सभा नाला के प्रधान बीएस रावत की अध्यक्षता एवं जसपाल सिंह रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान, विधायक प्रतिनिधि ललित पटवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह रावत, संगलिया बिचला ग्राम सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह रावत, शीशपाल सिंह कंडारी, डॉ. सोहन सिंह रावत, मनोज खर्कवाल, राकेश मंदौलिया आदि उपस्थित रहे।