लैंसडौन। विधायक दिलीप रावत ने पर्यटन विकास योजना के तहत जदला गांव व पल्ली गांव में प्रस्तावित एम्युजमेंट पार्क और रोपवे के लिए पर्यटन विभाग की ओर से चिह्नित भूमि का जायजा लिया।
पर्यटन विकास के लिए प्रशासन की ओर से लैंसडौन से आठ किमी की दूरी पर जदला गांव की 40 नाली भूमि व पल्ली गांव की 20 नाली भूमि चिह्नित की गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा ठेकेदार को 60 लाख की राशि शुरुआती कार्य के लिए अवमुक्त की गई है। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने रविवार को जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, पटवारी जयपाल सिंह, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता बृजमोहन आदि के साथ प्रस्तावित योजना का मौका मुआयना किया। संवाद