फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांडा की प्रधान ने वन्यजीव संघर्ष पर उठाई आवाज

Sun, 17 May 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम पंचायत कांडा की प्रधान बिनीता ध्यानी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से कोटद्वार में मुलाकात की। उन्होंने सांसद को अपनी ग्राम पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि वन्य जीवों से खेती और मानव जीवन को खतरा बना है। सांसद ने ग्राम प्रधान को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत का 75 फीसदी भाग कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व में है। शेष 25 फीसदी गढ़वाल वन प्रभाग व कॉर्बेट पार्क के बफर जोन में बसा है। राजस्व ग्राम तैड़िया कोर जोन से सटा है। इसका 56 हेक्टेयर भूभाग लैंटाना व काली झाड़ी से घिरा है। तैड़िया गांव तक पांच किलोमीटर पैदल मार्ग है। वन विभाग इसे बनाने या साफ करने नहीं देता। गांव में विद्युतीकरण नहीं है। दीनदयाल उपाध्याय योजना से अंडरग्राउंड विद्युत आपूर्ति संभव है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार का अनुमोदन आवश्यक है। उन्होंने जनहित में सांसद से मांगों का निराकरण करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें