फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एमकेवीएन और बलूनी पब्लिक स्कूल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रही बालिका वर्ग की दो दिवसीय अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता एमकेवीएन स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल ने जीत ली है। प्रतियोगिता में नगर के 22 विद्यालयों की कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया एवं पर्यवेक्षिका सारिका रावत ने सभी टीमों के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर आयोजित अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने हैप्पी होम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एमकेवीएन ने बलूनी पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन स्कूल ने नवयुग पब्लिक स्कूल को 31-35 के अंतर से हरा ट्रॉफी अपने नाम की। बेस्ट रेडर का अवार्ड नवयुग पब्लिक स्कूल की कंचन और बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड एमकेवीएन की शिवानी ने अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल ने एमकेवीएन को हरा फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एसजीआरआर ने डीएवी को हरा फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल ने एसजीआरआर को 25-33 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेस्ट रेडर का अवार्ड बलूनी पब्लिक स्कूल की स्वर्णिमा, बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड बलूनी पब्लिक स्कूल की टीना ने अपने नाम किया। मैच का आंंखों देखा हाल शौर्य ध्यानी एवं कृष भट्ट ने सुनाया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने विजेता टीमों व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें