कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के इतिहास विभागीय परिषद की ओर से उत्तराखंड लोक पर्व एवं संस्कृति विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण, नृत्य, संगीत एवं जागर आदि विधाओं के माध्यम से उत्तराखंड लोक पर्व एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की बोली भाषा एवं गीतों से उत्तराखंड के लोक कलाकारों को भी नमन किया। इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उत्तराखंडी लोकपर्व एवं संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. नवरत्न सिंह, साक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद