‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के तहत नगर पालिका बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में मिस श्रीनगर प्रतियोगिता आयोजित करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छोटी दीपावली के मौके से आवेदन पत्र निशुल्क मिलने शुरू हो गए हैं।
12 नवंबर से शहर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला शुरू होने वाला है। मेले में पहली बार मिस श्रीनगर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए 8 नवंबर दोपहर एक बजे से गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के एसीएल हाल में आडिशन होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सात नवंबर है। आवेदन पत्र नगर पालिका कार्यालय, पतंजलि आरोग्य केंद्र कमलेश्वर और आकाशदीप गारमेंट्स में मिलेंगे।
मैठाणी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता को 15 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 10 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली को 5 हजार रुपये मिलेंगे। मिस रैंप वाकऔर मिस ब्राइट स्माइल को 5-5 हजार रुपये मिलेंगे।