फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर अधिकारियों पर भड़के राज्यमंत्री

विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक में अधिकारियों के साथ पीएमजीएसवाई की सड़कों का निरीक्षण करते राज्यमंत्री राजपा? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुसरण परिषद के उपाध्यक्ष रज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। साथ ही सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार की ओर से बनाई जा रही नौगांव- बुकंडी मोटर मार्ग के अनुरक्षण कार्य, तुंगखाल- बडोली बड़ी मोटर मार्ग के अनुरक्षण कार्य, दुगड्डा-ऋषिकेश मार्ग के किलोमीटर 38 से नाथूखाल से चुना मेहडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान सड़कों पर कई स्थान पर डामर उखड़ने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर मंत्री ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सभी सड़कों का निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ क्षेत्रीय जनता केे विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने और निर्माणकार्य में पैनी नजर रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री धीरेंद्र कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र , अनुज राणा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संतोषी बडोला, अनुज नेगी, अमरदेव भट्ट, अलकेश कुकरेती, ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता अरुण कुमार नेगी, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता विपिन कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। दूसरी ओर राज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत ने पीएमजीएसवाई लोनिवि सतपुली के अधीन कल्जीखाल ब्लाक के ढाडूखाल-कुंड मोटर मार्ग, कल्जीखाल-साकनी बड़ी मोटर मार्ग, कल्जीखाल डूंगरा-सूजाखाल मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। पीएमजीएसवाई लोनिवि सतपुली के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर यूआरआरडीए देहरादून के अधिशासी अभियंता एके नेगी, पीएमजीएसवाई सतपुली के सहायक अभियंता रणवीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता विश्वास सैनी, बीडीओ कल्जीखाल सत्यप्रकाश भारद्वाज, शैलेंद्र नौटियाल, कनिष्ठ प्रमुख अजय पटवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह रावत, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र (टंगोली), जयकिशन थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें