फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों पर खननकारियों ने किया पथराव, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बीईएल रोड पर अवैध खनन और भंडारण के विरोध में धरना देते शिवराजपुर के नागरिक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सुखरो नदी और खूनीबड़ क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण की चेकिंग के लिए तहसीलदार विकास अवस्थी की अगुवाई में गई राजस्व टीम पर खननकारियों ने पथराव करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हमला होने पर तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों ने नदी में नीचे मंडी समिति की ओर दौड़ लगाकर जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों पर हमले की यह घटना रविवार रात को हुई। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की शिकायत और एसडीएम के निर्देश पर वह राजस्व कर्मियों को लेकर सुखरो नदी में अवैध खनन और अवैध भंडारण को चेक करने पहुंचे थे। मौके पर अवैध खनन में संलिप्त कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं। इस दौरान शुभम रावत निवासी खूनीबड़, ऋषभ निवासी निंबूचौड़ और रोबिन सिंह निवासी सिमलचौड़ के साथ आए 20-25 लोगों ने विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी और जबरन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भगाकर ले गए। इसके बाद खननकारियों ने राजस्व कर्मी पुष्कर सिंह, अरुण सिंह, होमगार्ड के जवान रामप्रसाद, नाजीम, राजेंद्र प्रसाद और तीरथ सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते खननकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थरों से हमला होते देख तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों ने नदी में मंडी समिति की ओर दौड़ लगाकर जान बचाई। तहसीलदार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर मौके से दो खननकारियों शुभम रावत और ऋषभ को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जल्द ही अन्य हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
अवैध खनन व भंडारण पर बढ़ेगी सख्ती
कोटद्वार। तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों पर खननकारियों के जानलेवा हमले के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने तहसील में सीओ और कोतवाल के साथ बैठक कर अवैध खनन और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए। कहा कि सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले गंभीरता के साथ लिए जाएंगे। उन्होंने अन्य हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों से आपसी सामंजस्य ठीक रखने और अवैध खनन, भंडारण पर कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स को साथ ले जाने के निर्देश दिए। बताया कि रविवार रात भी तहसीलदार विकास अवस्थी ने थाने को फोन कर पुलिस फोर्स की मांग की थी, लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंच सकी, जिससे खननकारियों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। बैठक में तहसीलदार विकास अवस्थी, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट समेत राजस्व और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र में खननकारियों की ओर से किए गए हमले
-07 अप्रैल, 2019 को शिवराजपुर बीईएल रोड में डिप्टी रेंजर याकूब अली के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली जबरन छुड़ाई।
-19 जुलाई, 2019 को कंचनपुरी के पास रेंजर बीबी शर्मा सहित वन कर्मिंयों को घेरा, मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाई।
-27 जुलाई, 2019 को मालन पुल पर वन कर्मियों को घेरा, डिप्टी रेंजर को चलते वाहन से बाहर खींचने का प्रयास।
-07 दिसंबर, 2019 को शहर के झंडाचौक पर अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने पर रेंजर से मारपीट।
-05 फरवरी, 2020 को पूर्व सैनिक नीरज नेगी पर खननकारियों का जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़।
-12 फरवरी, 2020 को घराट रोड पर अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर ले जाते हुए रेंजर पर पथराव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें