फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया जीएसटी और ई-कामर्स का विरोध

विज्ञापन
कोटद्वार में एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजते व्यापार मंडल के पदाधिकार - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जीएसटी और ई-कामर्स के विरोध में देशभर के 40 से अधिक संगठनों की बंदी के ऐलान के बीच कोटद्वार के व्यापारियों ने एसडीएम के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दस सूत्री ज्ञापन भेजा। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन के चलते व्यापार कर पाना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र भाटिया और कोषाध्यक्ष संजय मित्तल की अगुवाई में व्यापारियों ने जीएसटी और ई-कामर्स का विरोध किया। व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में व्यापारियों ने एमनेस्टी स्कीम को अविलंब लागू करने की मांग की। कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें 50 लाख रुपये तक की बिक्री करने पर व्यापारी को आउटपुट टैक्स का एक प्रतिशत ही जमा करना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, गोपाल विज, विनय भाटिया, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें