फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से धोखाधड़ी पर व्यापारी दंपति को जेल

Wed, 05 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने शहर के व्यापारी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीएनबी शाखा प्रबंधक ने व्यापारी दंपति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले का एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार व्यापारी दंपति ने वर्ष 2005 में पीएनबी से ऋण लिया था। इसके एवज में उनके ही एक मित्र ने अपनी भूमि की रजिस्ट्री बैंक में गारंटी के तौर गिरवी रखी थी। विवेचना अधिकारी एसआई रफत अली ने बताया कि बाद में बैंक में गिरवी रखी गई जमीन को व्यापारी के मित्र ने ऋण लेने वाले व्यापारी की पत्नी को बेच दी।

इस पर व्यापारी ने पुन: इसी भूमि को गारंटी के तौर पर रखकर नैनीताल बैंक से भी ऋण ले लिया। पीएनबी के संज्ञान में यह मामला आने पर शाखा प्रबंधक आशुतोष ने धोखाधड़ी के आरोप में व्यापारी दंपति व उनके मित्र के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


रफत अली ने बताया कि विवेचना के बाद आरोपी व्यापारी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका मित्र अभी फरार है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें