फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्री मांग को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम कोटद्वार के कार्यालय में मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते भाजपा पार्षद। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों ने सात सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तीन दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई करने पर नगर निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर आयुक्त पीएल शाह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद से ही उनके साथ विकास कार्यों, सफाई कर्मचारियों और स्ट्रीट लाइटों के वितरण, सिंचाई गूलों की सफाई और मरम्मत कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम की बोर्ड बैठक अविलंब बुलाने, सभी समितियों का गठन करने, एलईडी लाइटें पार्षदों को वितरित करने, सभी वार्डों में समान रूप से सफाई कर्मचारी नियुक्त करने, सिंचाई गूलों की सफाई करने और मेयर के लिए अनुबंधित प्राइवेट वाहन के भुगतान पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पार्षद जयदीप नौटियाल, दीपक लखेड़ा, कुलदीप रावत, धीरज सिंह नेगी, रितु चमोली, गायत्री भट्ट, नीरूबाला खंतवाल, कमल नेगी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें