उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय नैनीताल की 14 सितंबर से आयोजित होने वाली वार्षिक, सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राचार्या जानकी पंवार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन किया है। इसके तहत परीक्षा केवल दो घंटे की होगी। परीक्षार्थी के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी के दौरान पीने का पानी, ग्लब्स, सैनिटाइजर साथ लाना होगा। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा समयावधि व लेख-लेखन सहायक की सुविधा लेने के लिए परीक्षा दिवस से सात दिन पूर्व समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन करना होगा। (संवाद)
.