कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर के निकट पूर्व में हुई दुर्घटना में युवती की मौत के मामले में कोर्ट व डीएम के आदेश के बावजूद आरोपी वाहन चालक ने पीड़ित परिवार को अभी तक मुआवजा राशि नहीं दी है। मुआवजा राशि दिलाने की मांग के लिए मृतका के परिजन तहसील के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों ने पुन: इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रास्टनगंज निवासी लीलावती ने कहा कि 16 जनवरी 2025 को सिद्धबली के निकट एक वाहन ने उनकी बेटी अंजली को टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। कोर्ट व डीएम पौड़ी ने वाहन चालक को पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि देने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं मिली है। उन्होंने ज्ञापन में आरोपी वाहन चालक से उन्हें मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। संवाद