फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी बीरोंखाल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर भड़के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में व्याप्त अव्यवस्थाओं व सड़कों की बदहाली के मुद्दे छाए रहे। सिमड़ी बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियो को विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। कहा कि पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। सदन में प्रबंधन समिति का कोई प्रतिनिधि उपस्थित न होने पर भी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के संबंध में मिलने वाली लोगों की शिकायतों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
सदस्यों ने बदहाल सड़कों की मरम्मत करने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद लोनिवि गड्ढ़ों को मिट्टी से भर रहा है। साथ ही सिमड़ी-पनास-बीरोंखाल, सिमड़ी-पखोली-बीरोंखाल मोटर मार्ग के निर्माण करने की बात कही। लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता विवेकानंद सेमवाल ने सदन को अवगत कराया कि जल्द दोनों सड़कों के सुधारीकरण का कार्य कराया जाएगा। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ नरेश सुयाल ने ग्राम पंचायत नौगांव को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर ग्राम प्रधान ओमपाल बिष्ट और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ललित मोहन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें